Wednesday, November 25, 2009

बचपन

वो माटीके पुतले वो मट्टी के खिलौने

वो बचपन की यादे वो लड़कपन की बातें

टूटते खिलौने बरसते आंसू

वो बेजान पुतले वो मट्टी के खिलौने

लगते सबसे अज़ीज़ वो खिलौने

छुले कोई तो लड़ना झगड़ना

वो रोना वो रोते रोते हँसना

वो माटी के खिलौने

जिनके संग बचपन गुजरा

देखू जब भी माटी के खिलौने

याद आ जाए बचपन दुबारा

No comments:

Post a Comment